---Advertisement---

भारत में जून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह 2025 | Best Places to Visit in India in June 2025: Cool Escapes from Summer Heat

Published On: June 1, 2025
Follow Us
जून में घुमने के लिए स्थान
---Advertisement---

जून के महीने तक भारत के कुछ इलाकों में मानसून दस्तक दे चुका है, लेकिन कई जगहों पर अभी भी तेज धूप रहती है। इस गर्मी में क्या आप अपने मन को शांत करने और ठंडी हवा का आनंद लेने के लिए पहाड़ों या शांत जगहों की यात्रा करना पसंद करेंगे?

जून के महीने में कई स्थल ऐसे होते हैं जहाँ मौसम सुहावना होता है, जिससे यात्रा और भी आरामदायक बन जाती है। अगर आप इस महीने गर्मी से बचते हुए भारत में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इस लेख में आपको गाइड किया जाएगा कि इस महीने आप कहां-कहां घूम सकते हैं।

उत्तर भारत

जून के माह में उत्तर भारत में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगह है आइयें उन जगहों के बारे में सपूर्ण जानकारी लेते है.

1. शिमला

शिमला, हिमाचल प्रदेश की राजधानी, कई पहाड़ियों और घाटियों में बसा एक बेहद सुंदर शहर है। यहाँ घूमने के लिए कई बेहतरीन स्थल हैं। शिमला का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल रिज है, जो शहर के केंद्र में स्थित है। जाखू मंदिर शहर की सबसे ऊँची चोटी पर स्थित है और धार्मिक महत्व के साथ-साथ शानदार दृश्य भी प्रस्तुत करता है। एडवेंचर और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कुफरी हिल स्टेशन पर्यटकों की पहली पसंद है। इसके अलावा, शिमला का ऐतिहासिक चर्च अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए जाना जाता है।

Image source pinterest

महत्वपूर्ण बातें:

  • शिमला में कई तरह के होटल और रिसोर्ट है जो हर बजट के लिए उपयुक्त है
  • शिमला घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल से सितम्बर तक माना जाता है कहते है उस समय मोसम सुहावना होता है
  • शिमला में कई तरह के आपको रेस्तरा और कैफ़े मिल जायेगे और यहाँ आप स्थानीय और अंतराष्ट्रीय व्यंजन का आनंद ले सकते है

यात्रा के लिए जानकारी

  • यात्रा करते समय हमेशा अपने साथ अपने जरुरी दस्तावेज रखें
  • अपने साथ स्नैक्स रखें
  • शिमला घूमने के लिए एक विस्तृत योजना बनाएं
  • अपने साथ गर्म कपड़े और जुते ले जाएं
  • शिमला में खाने के लिए स्थानीय व्यंजनों का सेवन करे

2. मसूरी

मसूरी, उत्तराखंड के देहरादून जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो देहरादून से लगभग 35 किलोमीटर दूर है। इसे “पहाड़ों की रानी” भी कहा जाता है।प्रकृति प्रेमियों के लिए कैम्पटी फॉल्स प्रसिद्ध स्थल है, जहाँ आप पानी में नहाने और पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। गन हिल चोटी से हिमालय के शानदार दृश्यों का अनुभव किया जा सकता है, वहीं लाल टिब्बा चोटी ट्रैकिंग और मनोहर दृश्य के लिए लोकप्रिय है।

खरीदारी और स्थानीय व्यंजन का अनुभव करने के लिए मॉल रोड एक बेहतरीन जगह है। मसूरी में घूमने के लिए भद्रराज मंदिर, जॉर्ज एवरेस्ट हाउस और क्लाउड्स एंड झड़ीपानी फॉल्स भी दर्शनीय स्थल हैं, जो घने जंगलों के बीच स्थित हैं।

Image source pinterest

भारत में घूमने के लिए जगहें और यात्रा गाइड

जुलाई में भारत में घूमने के लिए रोमांटिक हिल स्टेशन और समुद्र

महत्वपूर्ण बातें:

  • अपने सभी जरुरी दस्तावेज अपने साथ रखे
  • अपने साथ जरुरत के अनुसार कैश रखें
  • मसूरी में आराम से घूमने के लिए 4 से 5 दिन लगते है

यात्रा के लिए जानकारी

  • मसूरी में सर्दी के समय में तापमान बहुत ठंडा होता है इसलिए अपने साथ गर्म कपड़े रखे
  • यहां हर बजट में होटल और रेस्तरां है इसलिए यहां आपको अपने जरुरत के हिसाब से मिल जाएगा
  • मसूरी घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से सितंबर तक का है

3. मनाली

मनाली, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू घाटी में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपने दर्शनीय स्थलों और साहसिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। रोहतांग दर्रा, मनाली से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है, जहाँ बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत घाटियाँ देखने को मिलती हैं। यहाँ का प्राचीन हिडीम्बा देवी मंदिर धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है।

साहसिक गतिविधियों के शौकीनों के लिए सोलंग घाटी उत्कृष्ट स्थान है, जहाँ स्नोबोर्डिंग, स्कीइंग और पेराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियाँ की जा सकती हैं। वशिष्ठ गांव में प्राकृतिक गर्म पानी का झरना भी दर्शनीय स्थल है। शॉपिंग और स्थानीय अनुभव के लिए मॉल रोड मुख्य बाजार है, जहाँ विभिन्न प्रकार की चीजें खरीदी जा सकती हैं।

Image source pinterest

महत्वपूर्ण बातें:

  • अपने सभी जरुरी दस्तावेज अपने साथ रखें
  • मनाली में घूमने के लिए कई जगह है कुछ दिन रुक कर यहां की हर जगह जरुर जाएं
  • मनाली घूमने के लिए सबसे अच्छा समय है मार्च से सितंबर तक

यात्रा के लिए जानकारी

  • मनाली एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां आप लग्जरी और बजट तक कोई भी होटल ले सकते है
  • यहां खाने के लिए स्थानीय व्यंजनों का लाभ उठा सकते है

4. नेनिताल

नैनीताल, उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसे “झीलों का जिला” भी कहा जाता है, क्योंकि यह कई झीलों से घिरा हुआ है। सबसे प्रसिद्ध स्थल नैनी झील है, जहाँ आप नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। धार्मिक स्थलों में नैना देवी मंदिर और हनुमान गढ़ी प्रमुख हैं।

प्रकृति प्रेमियों के लिए स्नो व्यू प्वाइंट बर्फ से ढके हिमालय के शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। टिफिन टॉप, समुद्र तल से 2,292 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, आस-पास के मनोरम दृश्यों का अनुभव कराने वाला प्रमुख स्थल है।

Image source pinterest

महत्वपूर्ण बातें:

  • अपने साथ कैश और डिजिटल मनी दोनों रखे
  • अपने जरुरी दस्तावेज को अपने साथ रखे

यात्रा के लिए जानकारी

  • यहां घूमने का सबसे अच्छा समय है अप्रैल से जून तक
  • जुलाई से सितंबर के बीच में बारिश का मौसम होता है उस समय घूमने के लिए नहीं जाना चाहिए

दक्षिण भारत

1. वायनाड

वायनाड, केरल में स्थित एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जहाँ कई आकर्षक जगहें घूमने के लिए उपलब्ध हैं। चेम्बरा पीक यहाँ का प्रमुख पहाड़ है, जहाँ दिल के आकार की झील स्थित है और यह अपने अद्भुत दृश्य के लिए प्रसिद्ध है। एडक्कल गुफाएं, प्राचीन चट्टानों से बनीं हैं, और यहाँ का मनोरम दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

प्राकृतिक सुंदरता के लिए बाणासुर पहाड़ी भी लोकप्रिय है। धार्मिक स्थलों में थिरुनेली महाविष्णु मंदिर प्रमुख है, जहाँ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। यहाँ की पूंकोड़े झील अपने शांत और खूबसूरत वातावरण के लिए जानी जाती है।

Image source pinterest

दक्षिण भारत के हिल स्टेशन

2. ऊटी

ऊटी, तमिलनाडु का खूबसूरत हिल स्टेशन, अपने चाय के बागानों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ का ठंडा मौसम, आदिवासी जनजातियों के साथ घूमने का अनुभव और ऊटी माउंटेन रेलवे का सफर अनोखा है।

पायकारा झील, ऊटी से 19 किलोमीटर दूर, अपनी बदलती हुई जलरंग और सुंदर दृश्य के लिए जानी जाती है। डोड्डाबेट्टा पिक ऊटी का सबसे ऊँचा शिखर है, जिसका नाम कन्नड़ भाषा के “बिग माउंटेन” से लिया गया है।

ऊटी झील, टाउन सेंटर से 2.5 किलोमीटर दूर, अपने मनमोहक दृश्य और घने जंगलों से घिरी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यात्रा के दौरान रोज़ गार्डन, जो ऊटी से 3 किलोमीटर दूर है, देखना बिल्कुल न भूलें।

Image source pinterest

3. मुन्नार

मुन्नार, केरल का प्रमुख हिल स्टेशन, स्वर्ग के समान खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। यह मुतिरापुझा, नल्लथनी और कुंडला तीन पहाड़ियों की घाटियों में बसा हुआ है। मुन्नार का प्राकृतिक दृश्य अत्यंत मनमोहक है—हरे-भरे चाय के बागान, कल-कल बहते धुधिया जलप्रपात, पहाड़ों से गुजरती तीन नदियाँ और खासतौर पर नीली कुरिंजी का फूल, जो केवल 12 साल में एक बार खिलता है।

यहाँ की सबसे प्रसिद्ध झील कुंडला झील है, जो कुंडला बांध द्वारा बनाई गई कृत्रिम झील है। अपने मन को शांत करने और चारों ओर हरियाली का आनंद लेने के लिए आप पोथामेडू व्यू पॉइंट जा सकते हैं।

Image source pinterest

4. कोडईकनाल

कोडईकनाल, तमिलनाडु का खूबसूरत हिल स्टेशन, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यह समुद्र तल से लगभग 2,133 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और यहाँ का मौसम सालभर सुहावना रहता है। यहाँ का प्रमुख आकर्षण सिल्वर कैस्केड झरना है, जो ऊँचाई से गिरते पानी का शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है।

धार्मिक स्थलों में कुरिंजी अंदावर मंदिर प्रमुख है, जो भगवान मुरुगन को समर्पित है।फोटोग्राफी और मनोरम दृश्य के लिए पिलर रॉक्स बेहद लोकप्रिय स्थल है, जहाँ तीन विशाल पत्थरों का समूह अद्भुत दृश्य प्रदान करता है। कोडईकनाल घूमने के लिए कम से कम 3 दिन का समय रखना अच्छा रहता है, ताकि यहाँ की सभी प्रमुख जगहों का आनंद लिया जा सके।

Image source pinterest

पूर्व भारत

1. गंगटोक

गंगटोक, सिक्किम की राजधानी और खूबसूरत हिल स्टेशन, कई दर्शनीय स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। त्सोमो झील, 12,310 फीट की ऊँचाई पर स्थित, कंचनजंगा के मनोरम दृश्य प्रस्तुत करती है। नाथुला दर्रा, भारत-चीन सीमा पर स्थित, एक महत्वपूर्ण स्थल है। ताशी व्यू पॉइंट से सिनिलोचु, कंचनजंगा और आस-पास के मठों के अद्भुत दृश्य देखे जा सकते हैं।

प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव लेने के लिए बान झाकरी झरना जाना चाहिए। गणेश टोक और हनुमान टोक मंदिर से हिमालय के शानदार दृश्य दिखाई देते हैं। शॉपिंग और स्थानीय अनुभव के लिए एमजी रोड गंगटोक का सबसे व्यस्त और लोकप्रिय मार्ग है।

Image source pinterest

2. शिलांग

शिलांग, मेघालय की राजधानी, समुद्र तल से 1,491 मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। इसे देश का पहला ऐसा हिल स्टेशन माना जाता है, जहाँ चारों तरफ से पहुँचा जा सकता है। इसकी खूबसूरती स्कॉटलैंड से कम नहीं है। उमियाम झील, एक मानव निर्मित झील, 1960 में उमियाम नदी पर बनाई गई थी और यह घूमने के लिए लोकप्रिय स्थल है।

एलीफैंट फॉल्स परिवार और दोस्तों के साथ आनंद लेने के लिए आदर्श स्थान है।शिलांग का सबसे ऊँचा स्थल शिलांग पिक है, जहाँ से हिमालय, पूरा शहर और बांग्लादेश के मैदानों के मनोरम दृश्य दिखाई देते हैं। इसे शहर की रक्षा करने वाले देवता का निवास भी कहा जाता है।

Image source pinterest

3. चेरापूंजी

चेरापूंजी, जिसे सोहरा के नाम से भी जाना जाता है, मेघालय का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और भारी वर्षा के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ का नोहकालिकाई झरना सबसे ऊँचा झरना है और पर्यटकों को अपनी खूबसूरती से आकर्षित करता है। मावस्मई गुफा अपनी अद्भुत चट्टानी संरचनाओं के लिए जानी जाती है।

Image source pinterest

यहाँ का सुंदर पार्क पर्यटकों को आसपास के पहाड़ों और घाटियों का मनमोहक नजारा दिखाता है। यहाँ सात खंडों वाला झरनों का समूह है, जो चट्टानों से गिरते हुए बेहद आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करता है।

अरवाह गुफा, चुना पत्थर से बनी है और अपने भूमिगत झरनों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा, यहाँ के अनूठे पुल जीवित वृक्षों की जड़ों से बने हैं और अपनी अद्भुत इंजीनियरिंग के लिए काफी प्रसिद्ध हैं।

4. दार्जिलिंग

दार्जिलिंग में घूमने लायक कई आकर्षक स्थल हैं। टाइगर हिल माउंट कंचनजंगा के दृश्य के लिए बेहद लोकप्रिय स्थान है, खासकर सूर्योदय के समय। इसके अलावा, तेनजिंग रॉक स्मारक माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले लोगों में से एक, तेनजिंग नॉर्गे, की याद में बनाया गया है।

Image source pinterest

दार्जिलिंग में कई आकर्षक स्थल हैं। दार्जिलिंग चिड़ियाघर विभिन्न प्रकार के जानवरों और पक्षियों को देखने के लिए उत्कृष्ट स्थान है। यहाँ के चाय के बागान अपनी हरी-भरी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं।शांति और ध्यान के लिए घूम मठ एक आदर्श जगह है, जहाँ आप आराम से प्रार्थना कर सकते हैं। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे न्यू जलपाईगुड़ी तक जाती है और इसकी यात्रा अत्यंत मनोरम अनुभव देती है। इसके अलावा, विक्टोरिया झरना, दार्जिलिंग के पास स्थित, दर्शनीय स्थल है।

पश्चिम भारत

1. गोवा

Image source pinterest

गोवा घूमने के लिए एक शानदार स्थल है, जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के लोकप्रिय बीचों में बागा बीच, केलिगुंट बीच और अंजुना बीच शामिल हैं। धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में बसिलिका ऑफ बॉम जीसस प्रमुख चर्च है, जबकि प्राचीन गोवा अपने ऐतिहासिक इमारतों और संग्रहालयों के लिए जाना जाता है।

प्राकृतिक सुंदरता के लिए दूधसागर जलप्रपात और धार्मिक स्थलों में मंगेशी मंदिर दर्शनीय हैं।इसके अलावा, अंगुआड़ा किला, समुद्र तट के किनारे स्थित, देखने लायक स्थल है। शॉपिंग के दौरान आप यहाँ के मसाले और सांस्कृतिक वस्तुएँ भी खरीद सकते हैं।

2. मुंबई

मुंबई, जिसे “मायानगरी” और “सपनों की नगरी” कहा जाता है, घूमने के लिए कई बेहतरीन स्थानों से भरी हुई है। गेटवे ऑफ इंडिया एक लोकप्रिय स्मारक है, जो अरब सागर की ओर खुलता है। प्राकृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल एलीफेंट गुफाएं हैं, जो अरब सागर में स्थित हैं और इनमें हिंदू और बौद्ध कलाकृतियाँ देखी जा सकती हैं। धार्मिक स्थलों में हाजी अली दरगाह, जो समुद्र में स्थित है, प्रमुख आकर्षण है।

Image source pinterest

मुंबई में दर्शनीय स्थलों में सिद्धि विनायक मंदिर प्रमुख है, जो भगवान गणेश को समर्पित है। प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव लेने के लिए जुहू बीच बेहद लोकप्रिय है, जहाँ लोग दूर-दूर से आते हैं। शॉपिंग के लिए क्रॉफर्ड मार्केट प्रसिद्ध है, जो फल, सब्ज़ियों और कपड़ों जैसी वस्तुओं के लिए जाना जाता है।

3. लोनावाला

लोनावाला, महाराष्ट्र में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन, कई आकर्षक स्थलों के लिए जाना जाता है। टाइगर्स लिप, टाइगर्स पहाड़ी पर स्थित, 650 मीटर ऊँचाई पर है और यहाँ से झीलों, झरनों और हरी-भरी घाटियों का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। लोनावाला घूमने वाले पर्यटकों के लिए टाइगर्स प्वाइंट जरूर जाना चाहिए।

ऐतिहासिक स्थलों में रुचि रखने वाले लोग काला और भाजा गुफाएं देख सकते हैं। प्राकृतिक और मनोरंजन के लिए भुशी डेम बहुत प्रसिद्ध है। इसके अलावा, पावना लेक, एक कृत्रिम जलाशय, पर्यटकों और कैंपिंग के लिए लोकप्रिय स्थल है।

Image source pinterest

4. अहमदाबाद

अहमदाबाद, गुजरात का सबसे बड़ा शहर, अपने दो रूपों के लिए प्रसिद्ध है—एक आधुनिक शहर के रूप में और दूसरा अपनी समृद्ध संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए। शहर का प्रमुख आकर्षण साबरमती आश्रम है, जो साबरमती नदी के तट पर स्थित है और महात्मा गांधी से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, साबरमती रिवर फ्रंट का निर्माण पर्यावरण सुधार और शहर के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Image source pinterest

अहमदाबाद में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जरूर देखना चाहिए, जो देश के गृह मंत्री रहे सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊँची मूर्ति है।धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से, लाल टोडरमल मंदिर अपनी वास्तुकला और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए दर्शनीय है। इसके अलावा, झूलता मीनार अहमदाबाद की सबसे ऊँची और प्रसिद्ध संरचनाओं में से एक है।

गर्मियों में ट्रेवलिंग के दोरान अपने साथ लें जाएँ ये स्नैक्स

  • भुने हुए मखाने
  • भुने हुए चने
  • भुने हुए मुरमुरे
  • दलीया
  • पोहा
  • थेपला
  • नट्स
  • लड्डू

ट्रेवल के दोरान इन कुछ बातों का ध्यान रखें

  • सफर के दोरान साफ-सफाई का ध्यान रखें
  • पर्याप्त मात्रा में नींद लें
  • सही कपड़ो का चुनाव करें
  • यात्रा से पहले डॉक्टर से परामर्श लें
  • अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ रखें
  • मोबाइल फोन और इन्टरनेट में अपने दस्तावेज की डिजिटल कॉपी रखें

1. क्या भारत में जून में घुमने पर ट्रैकिंग और एडवेंचर एक्टिविटी करना संभव है?

हां बिल्कुल, भारत में जून के माह में मनाली, त्रिउंड और कसोल जैसे हिल स्टेशन में ट्रैकिंग करना मजेदार होता है.

2. जून के माह में बजट में घूमना संभव है?

हां बिल्कुल, जून में कई हिल स्टेशन और ऑफ बिट जगहें है जहां कम बजट में घुमने के लिए कई सारी जगहें है जैसे कसोली, स्पीती घाटी और लेसडाउन.

3. जून में समुद्र तट पर घूमना अच्छा होता है?

जून में मानसून में समुद्र तट के कारण केरल, गोवा और पुडुचेरी में उमस होने के कारण घूमना थोडा कठिन हो सकता है और यदि बारिश शुरू नहीं हुई तो घुमा जा सकता है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment