---Advertisement---

साउथ कोरिया का छुपा खजाना – जेजू आइलैंड की जादुई जगहें | Explore Jeju Island, South Korea’s Most Magical Escape

Published On: August 27, 2025
Follow Us
---Advertisement---

साउथ कोरिया

जेजू द्वीप, साउथ कोरिया में स्थित देश का सबसे बड़ा द्वीप है। हर साल यहाँ बड़ी संख्या में पर्यटक भ्रमण करने आते हैं, क्योंकि द्वीप पर कई आकर्षक पर्यटन स्थल और विविध गतिविधियों का अनुभव किया जा सकता है। वर्ष 2002 में इसे यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में मान्यता दी गई, और इस द्वीप पर स्थित तीन स्थल विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थल के रूप में घोषित किए गए। जेजू द्वीप अपनी अनोखी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक महत्व के कारण पर्यटकों के लिए एक अनिवार्य गंतव्य बन गया है।

ये है भारत के स्विट्जरलैंड जैसे हिल स्टेशन

झीलों की नगरी नैनीताल के इन स्थानों को अवश्य देखे

1. ओसुलोक टी फील्ड

ओसुलोक टी फील्ड, दक्षिण कोरिया का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहाँ आप हरे-भरे चाय के बागानों में घूम सकते हैं और चाय से बने विभिन्न स्वादिष्ट उत्पादों जैसे ग्रीन टी, माचा, आइसक्रीम और केक का आनंद ले सकते हैं। यह स्थल न केवल कोरियाई चाय संस्कृति को समझने का आदर्श स्थान है, बल्कि अपने मनोहारी प्राकृतिक दृश्यों के कारण भी पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

2. हेन्यों संग्रहालय

हेन्यों, यानी जेजू की महिला गोताखोरों, की संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने का अद्भुत अवसर प्रदान करता है। इस संग्रहालय में सभी प्रदर्शनियां हेन्यों द्वारा ही दान की गई हैं, जो उनके इतिहास और जीवनशैली को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं। इसे यूनेस्को ने मानवता की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी है, जो इस परंपरा की वैश्विक महत्वता को दर्शाती है।

3. हल्लासन नेशनल पार्क

हल्लासन नेशनल पार्क, दक्षिण कोरिया की सबसे ऊँची चोटी हल्लासन पर्वत के चारों ओर फैला हुआ है। यह पार्क अपनी समृद्ध जैव विविधता, भव्य ज्वालामुखीय दृश्यों और विभिन्न प्रकार के हाईकिंग ट्रेल्स के लिए प्रसिद्ध है। पर्वत के शिखर पर स्थित सौंदर्यपूर्ण क्रेटर झील पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है, जो प्राकृतिक दृश्यावलोकन और साहसिक अनुभव का अद्भुत मिश्रण प्रस्तुत करती है।

4. जेजू स्टोन संग्रहालय

जेजू स्टोन संग्रहालय और पार्क द्वीप के पत्थरों और उनसे जुड़ी किवदंतियों एवं परंपराओं पर केंद्रित एक अनूठा स्थल है। इस संग्रहालय में प्राकृतिक और तराशे हुए अनेक पत्थर प्रदर्शित हैं, जिनमें प्रत्येक की अपनी एक अलग कहानी है। इसका निर्माण सतत रूप से किया गया और यह 3 जून 2006 को जनता के लिए खोला गया। यह संग्रहालय जेजू की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को समझने का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

भारत के इन रेलवे रुट्स का नजारा देखकर मंत्रमुग्ध हो जायेगे आप

1. जेजू आइलैंड कहा स्थित है?

जेजू आइलैंड दक्षिण कोरिया के दक्षिणी तट पर स्थित ज्वालामुखीय द्वीप है जो देश का सबसे बड़ा द्वीप है और अपनी प्राकुतिक सुंदरता के कारण जाना जाता है.

2. जेजू आइलैंड तक कैसे पहुचे?

सियोल, बुसान और अन्य कोरियन शहरों से जेजू के लिए नियमित फ्लाइट्स है. इंटरनेशनल ट्रेवलर्स के लिए इंचियोंन एअरपोर्ट पर कनेक्टिंग फ्लाइट लेना सुविधाजनक होता है.

3. जेजू में घुमने का सबसे अच्छा समय कोन-सा है?

मार्च से जून और सितम्बर से नवम्बर तक का मौसम जेजू यात्रा के लिए अच्छा होता है.

4. क्या जेजू आइलैंड परिवार और बच्चों के लिए सुरक्षित है?

हां बिल्कुल, ये आइलैंड परिवार और बच्चों के लिए सुरक्षित डेस्टिनेशन है. यहा बच्चों के मनोंरजन के लिए थीम पार्क, समुद्री म्यूजियम और कई सारे प्राकुतिक दर्शनीय स्थल है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment