---Advertisement---

बारिश का असली लुत्फ उठाना है? तो इन टॉप 5 मानसून डेस्टिनेशन पर जरुर जाएं | Feel The Romance of Rain at These 5 Dreamy Monsoon Destination

Published On: July 28, 2025
Follow Us
मानसून डेस्टिनेशन
---Advertisement---

मानसून डेस्टिनेशन

बारिश का मौसम सभी को भाता है, और इस दौरान यात्रा करने का अपना ही आनंद है। लेकिन अक्सर यह समझ नहीं आता कि कब और कहाँ जाना चाहिए। मानसून में यात्रा करने का मज़ा तो अलग होता है, लेकिन साथ ही सुरक्षा और सही जगह का चुनाव भी बेहद जरूरी है।

मानसून के मौसम में अधिकतर लोग वीकेंड पर हिल स्टेशनों की ओर निकलते हैं, क्योंकि ये ठंडी वादियाँ, हरियाली और झरनों के लिए प्रसिद्ध होते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे सुरक्षित और खूबसूरत स्थानों के बारे में बताएंगे, जहाँ आप मानसून का अनुभव बिना किसी परेशानी के ले सकते हैं।

मानसून में यात्रा का अपना ही एक अलग आनंद होता है, जब प्रकृति अपने हरियाली और नमी से भरे रूप में सामने आती है। ऐसे मौसम में घूमने के लिए कई सर्वोत्तम गंतव्य स्थल हैं, जहाँ आप मौसम का आनंद ले सकते हैं और प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देख सकते हैं।

मानसून में यात्रा करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण ट्रैवल टिप्स का पालन करना जरूरी है, ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित और आरामदायक बनी रहे। यदि आप भी मानसून के दौरान घूमने के लिए सही डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

मानसून में अकेले घूमने वालों के लिए सैफ और खूबसूरत जगहें

1. गोवा

कहते हैं कि मानसून के समय गोवा अपनी असली शांति और प्राकृतिक सौंदर्य में उतर आता है। वैसे तो गोवा सालभर पर्यटकों से भरा रहता है, लेकिन बारिश के मौसम में इसकी असली खूबसूरती नज़र आती है। इस समय यहाँ के हरे-भरे पहाड़, झरने, मिट्टी की ताज़ा महक और जंगलों की गूंजती आवाजें मन को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।

मानसून के दौरान गोवा का दौरा न केवल प्राकृतिक दृश्य अनुभव करने का मौका देता है, बल्कि यहाँ के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ऐतिहासिक स्थलों का आनंद भी लिया जा सकता है। बारिश के मौसम में गोवा की यात्रा के दौरान इन प्रमुख स्थलों पर अवश्य जाएँ, ताकि आप इस राज्य की वास्तविक सुंदरता और अनुभव का पूरा आनंद ले सकें।

  • चोला घाट
  • नेत्रावली
  • दुधसागर जलप्रपात
  • हरवले जलप्रपात
  • तांबडी सुला जलप्रपात
  • केसरवाल जलप्रपात

2. मुन्नार

मुन्नार, केरल के पश्चिमी घाट में स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहाँ चारों ओर कोहरे से ढके पहाड़, विस्तृत चाय के बागान और दूर-दूर तक फैली हरियाली का मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता हर पर्यटक को मंत्रमुग्ध कर देती है।

मुन्नार समुद्र तल से लगभग 1,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसकी सुंदरता इतनी लुभावनी है कि एक बार यहाँ आने के बाद लौटने का मन ही नहीं करता। यह हिल स्टेशन दक्षिण भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।

सामान्यतः यहाँ का मौसम ठंडा रहता है, और मानसून के समय पूरे क्षेत्र में हरी-भरी वादियाँ नजर आती हैं, मानो प्रकृति ने इस जगह पर हरी चादर ओढ़ ली हो।

  • एराविकुलम नेशनल पार्क
  • चाय के बाग
  • कुंडला झील
  • अत्तुकड़ वॉटरफॉल

3. ऊटी

ऊटी, दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित, एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जिसे अक्सर हिल स्टेशन की रानी कहा जाता है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक छटा, हरे-भरे पहाड़ों और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। ऊटी में घूमते हुए आप चाय के बागान, हरी-भरी वादियों और ताजी पहाड़ी हवा का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

यहाँ जाने का कोई निश्चित समय नहीं है, लेकिन यदि आप मानसून के दौरान आते हैं, तो यह अनुभव किसी सपने से कम नहीं होता।मानसून में ऊटी अपने शांत वातावरण, हरी-भरी पहाड़ियों, ठंडी हवा और फूलों की महक से मंत्रमुग्ध कर देता है।

  • भवानी लेक
  • डोड्डाबेटा चौटी
  • फेरनहिल्स रॉयल पैलेस
  • बोटैनिकल गार्डन
  • इल्स सीक्रेट

4. कुर्ग

कुर्ग, कर्नाटक राज्य में स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां का मौसम साल भर ठंडा और मनमोहक रहता है, लेकिन मानसून के दौरान यह जगह हरियाली की चादर में लिपट जाती है, जिससे प्रकृति प्रेमियों के लिए यह और भी अद्भुत बन जाती है। कुर्ग समुद्र तल से लगभग 1452 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसकी हरियाली से ढकी पहाड़ियाँ, कोहरे से झांकती वादियाँ और झरनों की गिरती आवाज़ इसे एक परफेक्ट मानसूनी डेस्टिनेशन बनाती हैं।

  • राजा की सीट कुर्ग
  • अब्बी फॉलस कुर्ग
  • तालकावेरी कुर्ग
  • होत्रमाना केरे झील कुर्ग

5. महाबलेश्वर

महाबलेश्वर, महाराष्ट्र राज्य के सतारा जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह पुणे से लगभग 120 किलोमीटर और मुंबई से 285 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। महाबलेश्वर अपनी मनमोहक चोटियों, शांत नदियों, राजसी झरनों और ताजगी से भरपूर स्ट्रॉबेरी के लिए खास तौर पर जाना जाता है। वीकेंड पर कई पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता और ठंडी हवा का आनंद लेने के लिए आते हैं। महाबलेश्वर हिन्दुओं के लिए भी पवित्र स्थान माना जाता है, क्योंकि कृष्ण नदी की उत्पत्ति यहीं से होती है।

उदयपुर में घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत जगहें

  • इको पॉइंट
  • वेन्ना झील
  • आर्थर सीट
  • लिंगमाला जलप्रपात
  • बॉम्बे पॉइंट

1. मानसून में यात्रा करना सुरक्षित है क्या?

हां बिल्कुल, लेकिन आपको मानसून में यात्रा करते समय मौसम की जानकारी और स्थानीय चेतावनी को ध्यान में रखें. बरसात के मौसम में पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और भारी बारिश की संभावना रहती है जिसकी वजह से सुरक्षा और चेतावनियों का ध्यान रखना पड़ता है.

2. क्या मानसून में ट्रैकिंग और एडवेंचर करना संभव है?

हां बिल्कुल, मानसून के समय में ट्रैकिंग और एडवेंचर करना संभव है लेकिन उसके लिए स्थान सुरक्षित होना चाहिए क्योकि कुछ स्थानों पर बारिश के कारण रास्तों में फिसलन होती है.

3. क्या मानसून में बच्चों और बुजुर्गों के साथ यात्रा करना सुरक्षित होता है?

हां बिल्कुल, यदि डेस्टिनेशन सुरक्षित और मौसम अनुकूल हो तो मानसून में बच्चों और बुजुर्गों के साथ करना सुरक्षित होता है लेकिन ध्यान रखें लंबी दुरी वाले स्थान और पहाड़ो की यात्रा न करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment