---Advertisement---

भारत के टॉप गणेशोत्सव स्थल जहाँ दिखती है भक्ति की लहर | India’s Best Ganesh Utsav Locations You Must Witness Once in Life

By Ravi
Published On: August 26, 2025
Follow Us
---Advertisement---

गणेशोत्सव

भारत में गणेशोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह 10 दिवसीय उत्सव गणेश चतुर्थी के रूप में celebrated किया जाता है। इस दौरान घरों और पंडालों को भव्य रूप से सजाया जाता है, जहां भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाती है। गणपति उत्सव में भगवान के लिए पूजा, आरती और स्वादिष्ट मोदक का भोग अर्पित किया जाता है। पंडालों और घरों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना और भक्ति-भाव से अर्चना इस त्यौहार की खास परंपरा है।

1. हैदराबाद

हैदराबाद में गणेश चतुर्थी का त्यौहार पूरे उल्लास और भक्ति के साथ मनाया जाता है। शहर भर में भव्य पंडालों का निर्माण किया जाता है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। खासकर खैरताबाद में भगवान गणेश की भव्य मूर्तियों की स्थापना की जाती है, जो इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होती हैं। पिछले कुछ वर्षों में पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए इस अवसर पर मिट्टी से बनी मूर्तियों का भी इस्तेमाल किया जाने लगा है, जिससे यह पर्व पारंपरिक श्रद्धा और आधुनिक जागरूकता का सुंदर संगम बन गया है।

भारत के ये रेल रुट्स जहां का नजारा दिखता है जन्नत जैसा

झीलों की नगरी के इन स्थानों की करें सैर

2. मुंबई

मुंबई में गणेश चतुर्थी का त्यौहार पूरे शहर में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दौरान पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य पंडालों से सजा होता है। यह 10 दिवसीय पर्व होता है, जिसमें भगवान गणेश की पूजा, आरती और स्वादिष्ट मोदक का भोग अर्पित किया जाता है। घरों और बड़े पंडालों में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है। मुंबई की प्रसिद्ध लालबागचा राजा प्रतिमा दर्शन के लिए अवश्य देखने योग्य है, जो इस उत्सव का मुख्य आकर्षण और अनोखा अनुभव प्रदान करती है।

3. अहमदाबाद

गुजरात के अहमदाबाद में गणेश चतुर्थी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दौरान भगवान गणेश की मूर्तियों की स्थापना कर उनकी भक्ति और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। पूरे शहर में रंग-बिरंगी सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्सव का जीवंत माहौल होता है, जिसमें शहर के लोग उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लेते हैं। अहमदाबाद में कोठ गांव का गणेश मंदिर और श्री सिद्धि विनायक देवस्थान इस पर्व के भव्य आयोजन के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं।

4. पुणे

महाराष्ट्र के पुणे में गणेश चतुर्थी को एक भव्य उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसे लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने 1893 में शुरू किया था। यह पर्व पुणे के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। पूरे शहर को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और कलात्मक सजावट से सजाया जाता है, जिससे उत्सव का माहौल और भी जीवंत हो जाता है। पुणे के प्रसिद्ध दगडूसेठ हलवाई गणपति मंदिर और क़स्बा गणपति मंदिर पर इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, जो इस त्यौहार की भव्यता और श्रद्धा को दर्शाती है।

5. सूरत

गुजरात के सूरत शहर में यह त्यौहार बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शहर भर में भव्य सजावट के लिए लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। सूरत में 50,000 से भी अधिक स्थानों पर पंडाल बनाए जाते हैं, जिन्हें सजाने में भारी निवेश किया जाता है। यह उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ है, जो शहर के जीवन में उल्लास और सामूहिक ऊर्जा का संचार करता है।

1. भारत में सबसे प्रसिद्ध गणेशोत्सव कोन-कोन से है?

मुंबई का लालबागचा राजा
सिद्धि विनायक मंदीर उत्सव
पुणे में दगडूसेठ हलवाई गणपति
हैदराबाद का खेरताबाद गणेश
कर्नाटक का हुबली गणेशोत्सव

2. गणेशोत्सव कब मनाया जाता है?

गणेशोत्सव हर साल भाद्रपद की महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक मनाया जाता है.

3. क्या पर्यटक इन उत्सवो में भाग ले सकते है?

हाँ बिल्कुल, पर्यटकों का इन उत्सव में स्वागत किया जाता है जिससे उन्हें स्थानीय संस्कृति, भोजन, संगीत और नुत्य का आनंद मिलता है.

4. गणेशोत्सव के दौरान क्या सावधानियां रखनी चाहिए?

1. बच्चों का ध्यान रखें
2. भीडभाड में सतर्क रहें
3. अपने सामान का ध्यान रखें
4. स्थानीय नियमो का पालन करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment