चिड़ियाघरों
भारत में कई प्रसिद्ध चिड़ियाघर हैं, जहाँ बच्चों को लेकर जाना उनके ज्ञान और समझ को बढ़ाने का बेहतरीन तरीका है। इन चिड़ियाघरों में बच्चों को विभिन्न प्रकार के जानवरों और उनकी आदतों के बारे में जानने का अवसर मिलता है, जिससे उनके मस्तिष्क का विकास होता है। खेलते-कूदते और मस्ती करते हुए बच्चे सीखते हैं, इसलिए उनके समग्र विकास के लिए भारत के इन प्रसिद्ध चिड़ियाघरों की यात्रा अवश्य कराएँ।
अगर आप लड़की है तो ये जगहें आपकी बकेट लिस्ट में होनी चाहिए
भारत के बेस्ट वीकेंड गेटवे फैमिली फ्रेंडली डेस्टिनेशन
1. नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क
नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क, ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित एक प्रमुख चिड़ियाघर है और शहर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। इस जूलॉजिकल पार्क का नाम ही “स्वर्ग का बगीचा” दर्शाता है। यह 1000 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और यहाँ प्राणियों को विशाल बाड़ों में सुरक्षित रखा गया है। उद्यान में लगभग 700 प्रकार की वनस्पतियाँ मौजूद हैं, जो इसे वन्यजीवन और प्राकृतिक सुंदरता का अद्वितीय केंद्र बनाती हैं।

2. इंदिरागांधी जूलॉजिकल पार्क
इंदिरा गांधी जूलॉजिकल पार्क, विशाखापत्तनम में स्थित एक प्रमुख चिड़ियाघर है। इसकी स्थापना 1977 में हुई थी और यह लगभग 625 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह अपने विशाल बाड़ों और हरियाली से भरपूर वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पर्यटक विभिन्न प्रकार के जानवरों को नज़दीक से देख सकते हैं। पार्क तीन तरफ से पूर्वी घाटों से और चौथी तरफ से बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है, जो इसे प्राकृतिक सुंदरता और अद्वितीय भौगोलिक स्थिति प्रदान करता है।
3. मैसूर चिड़ियाघर
मैसूर चिड़ियाघर, जिसे चामराजेंद्र जूलॉजिकल गार्डन के नाम से भी जाना जाता है, भारत का पहला ऐसा चिड़ियाघर है जो किसी सरकारी ग्रांट पर निर्भर नहीं करता। यह मैसूर महल के पास स्थित है और यहाँ हर साल 30 लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। यह भारत का एकमात्र चिड़ियाघर है जहाँ पर्यटक गोरिल्ला को नज़दीक से देख सकते हैं, जिससे यह वन्यजीवन प्रेमियों के लिए एक अनूठा आकर्षण बनता है।
4. अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क
अरिगार अन्ना जूलॉजिकल पार्क, जिसे वंडालूर चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है, चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित एक प्रसिद्ध और विशाल चिड़ियाघर है। यह 602 एकड़ में फैला हुआ है और भारत के सबसे बड़े चिड़ियाघरों में से एक माना जाता है। यह भारत का एकमात्र वन्यजीव अभ्यारण है जो प्रजनन, पक्षियों और जानवरों की चिकित्सा देखभाल और शिक्षा के मिशन पर कार्य करता है। सालाना लगभग 20 लाख पर्यटक यहाँ आने के लिए आकर्षित होते हैं, जिससे यह वन्यजीवन प्रेमियों के लिए एक प्रमुख केंद्र बन गया है।

5. राजीव गाँधी जूलॉजिकल पार्क
राजीव गांधी जूलॉजिकल पार्क, जिसे पुणे चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है, पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय स्थल है और विभिन्न प्रकार के जानवरों और पक्षियों का घर है। यह केवल मनोरंजन का केंद्र नहीं है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण और शिक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चिड़ियाघर को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास जैसा अनुभव हो, जिससे उनके लिए सुरक्षित और सहज वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
6. कमला नेहरु प्राणी संग्रहालय
कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय, इंदौरइंदौर, मध्य प्रदेश में स्थित कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय एक प्रसिद्ध और आधुनिक प्राणी उद्यान है। इसकी स्थापना 1974 में हुई थी और यह 46 एकड़ में फैला हुआ है। यह भारत का पहला ऐसा स्मार्ट चिड़ियाघर है, जहाँ मोबाइल एप तकनीक का इस्तेमाल करके आगंतुकों को इंटरैक्टिव और जानकारीपूर्ण अनुभव प्रदान किया जाता है। संग्रहालय का डिज़ाइन न केवल मनोरंजन के लिए है बल्कि वन्यजीव संरक्षण और शिक्षा के महत्व को भी बढ़ावा देता है।

1. इन चिड़ियाघरों में बच्चों को क्या-क्या सिखने को मिलेगा?
इन चिदियाघनो में बच्चों को वन्यजीवों, प्राकुतिक आवासों, जेव विविधता, पर्यावरण के सरक्षण का महत्त्व के बारें में जानकारी मिलती है.
2. क्या ये चिड़ियाघर बच्चों के लिए सुरक्षित है?
हां बिल्कुल, ये चिड़ियाघर बच्चों की सुरक्षता को ध्यान में रखते हुए डिजाईन किया गया है. यहा निगरानी के लिए कैमरा, गाइडेड टूर और सुरक्षा के निर्देशों को सख्ती से पालन किया गया है.
3. इन चिड़ियाघरों में कोन-कोन से जानवर देखने को मिलते है?
1. शेर
2. बाघ
3. हाथी
4. मगरमच्छ
5. जिराफ











