रेल मार्ग
भारत में अधिकतर लोग रेल से यात्रा करना पसंद करते हैं, और इसकी अपनी ही एक अनोखी अनुभव है। देश के कुछ विशेष रेल मार्ग ऐसे हैं, जो यात्रियों को जन्नत जैसी प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत दृश्यों का आनंद देते हैं। भारत की यात्रा के दौरान इन प्रसिद्ध रेलवे रूट्स की सैर करना एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होता है, जो आपको देश की विविधता और सौंदर्य का असली अहसास कराता है।
1. जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग
दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे पर यात्रा करते हुए आप अद्भुत और मनोरम नजारों का आनंद ले सकते हैं। इसे “टॉय ट्रेन” के नाम से भी जाना जाता है। जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग तक की 87 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में आपको हिमालय की खूबसूरती, हरे-भरे चाय के बागान, प्रसिद्ध बतासिया लूप और मनमोहक कंचनजंगा पर्वत के दृश्य देखने को मिलेंगे। यह यात्रा न केवल रोमांचक है, बल्कि हिमालय की प्राकृतिक भव्यता का सजीव अनुभव कराती है।

2. कोकण रेलवे
मुंबई से कोंकण की ओर जाने वाली रेलवे यात्रा आपको धरती पर जन्नत जैसा नजारा प्रदान करती है। यह ट्रेन समुद्र के किनारे गुजरती है और रास्ते में 92 सुरंगों और 2000 से अधिक पुलों को पार करती है। करीब 756 किलोमीटर लंबा यह सफर हरे-भरे जंगलों, झरनों और मनोरम प्राकृतिक दृश्यों से होकर गुजरता है। खासकर मानसून के मौसम में इस मार्ग की खूबसूरती और भी अधिक आकर्षक और मनमोहक हो जाती है।
ये है स्विट्ज़रलैंड जैसे हिल स्टेशन एक बार जरुर जाएं
उदयपुर के ये स्पॉट्स बने विदेशी सैलानियों की पहली पसंद
3. भुवनेश्वर से ब्रह्मपुर
भुवनेश्वर से ब्रह्मपुर तक का रेल मार्ग अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। इस मार्ग पर यात्रा करते हुए आप एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील, चिल्का झील का मनोरम दृश्य देख सकते हैं, जो प्रवासी पक्षियों का स्वर्ग है। यह रेल मार्ग पूर्वी घाट की पर्वत श्रृंखलाओं और घने जंगलों के बीच से होकर गुजरता है, जो इसे भारत के सबसे खूबसूरत और दर्शनीय रेल मार्गों में से एक बनाता है।

4. विशाखापट्नम से अराकू वेली
विशाखापटनम से अराकू वेली तक का रेल मार्ग हरे-भरे जंगलों, सुरम्य घाटियों और रोमांचक सुरंगों से होकर गुजरता है। विशेष रूप से विस्टाडोम कोच में यात्रा करने पर इन अद्भुत दृश्यों का आनंद और भी अधिक मिलता है। अराकू वेली की प्राकृतिक सुंदरता इस यात्रा को अविस्मरणीय बना देती है। रास्ते में ट्रेन कई आकर्षक नजारों से होकर गुजरती है, जैसे मनोहारी बांध और हरियाली से घिरी घाटियां, जो यात्रियों के लिए आंखों को सुकून देने वाला अनुभव प्रदान करती हैं।
झीलों की नगरी के ये स्थान कर देगे आपको दीवाना
1. इन रेल यात्रा में यात्रियों को खास अनुभव क्या मिलता है?
इन रेल यात्रा में यात्रियों को हरे भरे जंगल, घाटियां, बर्फ से ढकी पर्वत की चोटियां, झरने, सुरंगे और समुद्र तटों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है.
2. क्या इन रेल मार्ग पर लक्जरी ट्रेन भी चलती है?
हां बिल्कुल, पालस ऑन व्हील्स, महाराजा एक्सप्रेस, और डिकन ओडिसी जैसी लक्जरी ट्रेन भी चलती है.
3. इन रेल मार्ग का आनंद लेने का सबसे अच्छा समय कौन सा होता है?
पहाड़ी रुट्स शिमला, दार्जिलिंग और कश्मीर जैसे रुट के लिए गर्मी और मानसून का समय बेहतर होता है और कोंकण रेलवे का मानसून में बेहद ही खूबसूरत नजारा दिखाई देता है.
4. क्या ये रेल मार्ग परिवार और बच्चों के लिए सुरक्षित है?
हां बिल्कुल, ये सभी रेल मार्ग परिवार और बच्चों के साथ यात्रा करने के लिए सुरक्षित और बेहतरीन विकल्प माना जाता है.









