---Advertisement---

भारत की ये जगहें मानसून में बन जाती है जन्नत – अभी प्लान करें ट्रिप! | Turn Your Monsoon into Magic-Explore These Indian Destinations

Published On: August 1, 2025
Follow Us
भारत की ये जगहें मानसून में बन जाती है जन्नत
---Advertisement---

भारत की ये जगहें मानसून में बन जाती है जन्नत

घूमने-फिरने का शौक किसे नहीं होता? हर कोई नई जगहों की यात्रा करना चाहता है, लेकिन अक्सर यही सवाल सामने आता है—कहाँ जाएँ और किस समय जाएँ। कुछ लोग परिवार के साथ यात्रा करना पसंद करते हैं, तो कुछ दोस्तों के साथ।क्या आप जानते हैं कि भारत में कई ऐसे स्थान हैं, जहाँ मानसून के मौसम में जाने पर आपको ऐसा अनुभव होगा जैसे आप धरती पर स्वर्ग में पहुँच गए हों? हर जगह की हरियाली, झरने और प्राकृतिक नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

यदि आप जानना चाहते हैं कि मानसून में भारत के किन स्थानों पर यात्रा करना सबसे बेहतरीन रहेगा, तो यह लेख आपके लिए एक गाइड साबित होगा। यहाँ हम उन स्थानों की जानकारी देंगे जहाँ आप मानसून में सोलो या ग्रुप ट्रैवल का अद्वितीय आनंद ले सकते हैं।

1. कुर्ग

कुर्ग, कर्नाटक में स्थित एक मनोहारी हिल स्टेशन है, जिसकी प्राकृतिक सुंदरता देखकर यहाँ से जाने का मन ही नहीं करता। सालभर यहाँ हल्की धुंध बनी रहती है, लेकिन मानसून के मौसम में कुर्ग का माहौल और भी मंत्रमुग्ध कर देने वाला हो जाता है। इस समय यहाँ की हरियाली, बहती नदियाँ और ताजगी भरा मौसम आपको ऐसा अनुभव कराते हैं, जैसे आप धरती पर किसी स्वर्ग में पहुँच गए हों।

कुर्ग को अक्सर दक्षिण का कश्मीर और भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। मानसून में जब चारों ओर हरियाली छा जाती है, यह स्थल ट्रैवलर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन जाता है। अगर इस मानसून आप यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो कुर्ग आपके ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए।

2. मुन्नार

मुन्नार, दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहाँ मानसून का अनुभव किसी अलग ही दुनिया में होने जैसा होता है। यह वह समय है जब प्रकृति अपने पूरे शबाब पर होती है और घुमने का आनंद दोगुना हो जाता है।

मानसून में मुन्नार चारों ओर हरी-भरी हरियाली, झरनों की कलकल ध्वनि, ठंडी हवाओं और विस्तृत चाय के बागानों से सज जाता है। बारिश की फुहार और घुमावदार पहाड़ियाँ इसे और भी मनमोहक बना देती हैं। जबकि यहाँ का मौसम सालभर सुहावना रहता है, मानसून में यहाँ की हरियाली और झरने इसे स्वर्ग से भी खूबसूरत बना देते हैं।

सोलो ट्रिप के लिए अदभुद और कम बजट वाली जगहें

मानसून में घूमने की 7 जादुई जगहें

3. मेघालय

मानसून के मौसम में मेघालय की खूबसूरती अपने चरम पर पहुँच जाती है। पहले के समय में यहाँ अत्यधिक बारिश होने के कारण इसे “बादलों का घर” भी कहा जाता था। मानसून में मेघालय की पहाड़ियाँ, झरने, झीलें और बादल मानो आपके सामने जीवन्त होकर गुजरते हैं।

यहाँ का ट्रिप प्लान करना किसी जन्नत का अनुभव लेने से कम नहीं है। यदि आप मानसून में मेघालय की यात्रा कर रहे हैं, तो पास में स्थित चेरापुंजी अवश्य जाएँ—यह स्थल अपने विशाल झरनों और हरियाली से आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

4. नेनीताल

यह उत्तराखंड राज्य में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहाँ का मौसम गर्मियों में भी ठंडा और मनमोहक रहता है। मानसून के समय यहाँ की यात्रा करना एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होता है, जिससे यह हर ट्रैवलर के लिए आदर्श स्थल बन जाता है।

हरे-भरे जंगल, शांत झीलें और सुरम्य वातावरण इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता को और बढ़ा देते हैं। इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहाँ की प्रसिद्ध नेनी झील से लेकर हिमालय के अद्भुत दृश्य तक, हर अनुभव आपको प्रकृति के बेहद करीब ले जाता है।

सिर्फ 10 हजार में करें इन भारतीय शहरों की सैर

1. मानसून में भारत की कोन-कोन सी जगहें घुमने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है?

उदयपुर, शिलांग, चेरापुंजी, मुन्नार, महाबलेश्वर, कुर्ग, ऊटी आदि. भारत में मानसून के समय में घुमने के लिए ये सभी जगहें अच्छी मानी जाती है.

2. क्या मानसून में होटल और फ्लाइट्स महंगे होते है?

कई जगहों पर मानसून में ऑफ सीजन गिना जाता है जिससे होटल्स में डिस्काउंट मिल जाता है वही कई स्थानों पर अधिकतर लोग मानसून के समय में जाते है जो उस समय महंगे होते है.

3. क्या मानसून में फेमिली ट्रिप प्लान करना सही होगा?

हां बिल्कुल, यदि आप मानसून के समय में सही जगह और सुरक्षित हो तो फेमिली ट्रिप कई सारी यादें दे सकती है.

4. मानसून के समय में कोन-सी एक्टिविटी की जा सकती है?

1. झरनों की सेर
2. नेचर वाक
3. ट्रैकिंग
4. कैम्पिंग
5. बेकवाटर बोटिंग आदि.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment