---Advertisement---

ऋषिकेश ट्रिप: सबसे शानदार स्थल और एक्टिविटीज | Your Complete Rishikesh Adventure Bucket List

By Ravi
Published On: August 2, 2025
Follow Us
ऋषिकेश ट्रिप
---Advertisement---

ऋषिकेश ट्रिप

देवभूमि उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश एक सुरम्य नगर है, जो देहरादून से लगभग 44 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है। इसकी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए हर साल देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। गंगा नदी के किनारे बसा यह नगर गढ़वाल का प्रवेश द्वार कहलाता है और अपनी पहाड़ियों, नदियों और शांत वातावरण के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध है। ऋषिकेश न केवल दर्शनीय स्थलों के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां आप विभिन्न प्रकार की एडवेंचर और आउटडोर एक्टिविटीज़ का भी आनंद ले सकते हैं।

मानसून में सोलो एडवेंचर को सेफ और मजेदार बनाने के लिए टिप्स

भारत की ये जगहें मानसून में बन जाती है जन्नत

1. लक्ष्मण झुला

लक्ष्मण झूला ऋषिकेश का एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक स्थल है, जो गंगा नदी के किनारे स्थित है। इसे ब्रिटिश शासनकाल में बनाया गया था और यह ऋषिकेश का सबसे लोकप्रिय झूला माना जाता है। हालांकि, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे 2020 में बंद कर दिया गया था। कहा जाता है कि प्राचीन काल में लक्ष्मण ने गंगा नदी को पार करने के लिए लताओं और रस्सियों से यह झूला बनाया था, जिससे इसका नाम लक्ष्मण झूला पड़ा।

2. परमार्थ निकेतन

ऋषिकेश में गंगा के किनारे स्थित यह आश्रम, शहर के हज़ारों योग केंद्रों और ध्यान साधना स्थलों के बीच एक मुकुट के समान है। यहां सुबह चार बजे से ही योग की कक्षाएं प्रारंभ होती हैं और ध्यान साधना, योग प्रशिक्षण, तथा विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक संतुलन विकसित किया जाता है। इसके अलावा, आश्रम में आप आयुर्वेद आधारित सेवाओं और पंचकर्म थेरेपी का भी आनंद ले सकते हैं, जो स्वास्थ्य और ताजगी प्रदान करने के लिए उत्कृष्ट हैं।

3. बीटल्स आश्रम

ऋषिकेश में स्थित इस आश्रम का नाम एक अमेरिकी बैंड के नाम पर रखा गया है। यह स्थान ध्यान, संगीत और आध्यात्मिक ज्ञान का अनोखा संगम प्रस्तुत करता है। यह आश्रम महर्षि ऋषि का ध्यान केंद्र रहा है, जिसने 1968 में प्रसिद्ध बैंड बीटल्स को भी आकर्षित किया था। आज यह स्थल युवाओं के लिए इंस्टाग्राम हबस्पॉट के रूप में लोकप्रिय है, वहीं इसके हर कोने में इतिहास, ध्यान और अध्यात्म की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

4. नीर गढ़ झरना

ऋषिकेश के नीरगढ़ रोड पर स्थित नीरगढ़ जलप्रपात एक सुरम्य और जंगलों में छुपा हुआ स्थल है, जिसमें तीन झरनों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यह जलप्रपात अपने शांत वातावरण, हरियाली से घिरे परिवेश और शुद्ध पानी के लिए प्रसिद्ध है। यहां यात्रा करते समय साथ में पर्याप्त पानी, हल्का नाश्ता और कपड़े रखना उचित होता है, क्योंकि आप झरने के पास भीगने का अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा, नीरगढ़ जलप्रपात ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए भी एक बेहतरीन स्थल है, जहां प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हुए रोमांचक ट्रैकिंग की जा सकती है।

अकेले घूमने का शोक है भारत की ये जगहें मानसून के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

मानसून सोलो ट्रिप जानिए एक्सपर्ट से सेफ्टी और ट्रेवल टिप्स

5. राम झुला

गंगा नदी पर स्थित यह लोहे का पुल राम झूला के नाम से प्रसिद्ध है। यह टिहरी गढ़वाल जिले के मुनि की रेती क्षेत्र के शिवानंद नगर को पोड़ी गढ़वाल जिले में स्थित स्वर्ग आश्रम से जोड़ता है। इसकी बनावट लगभग 2 किलोमीटर दूर बने लक्ष्मण झूला जैसी है, जो इसे दर्शनीय और स्थापत्य दृष्टि से आकर्षक बनाती है।

एक्टिविटीज

  1. ट्रैकिंग
  2. कैम्पिंग
  3. पैरागलाईडिंग
  4. रिवर राफ्टिंग
  5. बंजी जंपिंग
  6. फ्लाइंग फोकस
  7. विशाल झूला
  8. थ्रिल फैक्ट्री
  9. पेंट बॉल
  10. हवाई सफारी
  11. कयाकिंग
  12. रॉक क्लाइम्बिंग
  13. जल रेपलिंग
  14. झरना ट्रैकिंग
  15. योग

1. ऋषिकेश में कोन-कोन से प्रमुख पर्यटक स्थल है?

1. नीलकंठ महादेव मंदीर
2. लक्ष्मण झुला
3. राम झुला
4. त्रिवेणी घाट
5. बीटल्स आश्रम

2. ऋषिकेश ट्रिप पर कोन-कोन सी एक्टिविटीज की जा सकती है?

1. रिवर राफ्टिंग
2. फोकस क्लाइम्बिंग
3. बंजी जंपिंग
4. रॉक क्लाइम्बिंग
5. ट्रैकिंग
6. कैम्पिंग

3. क्या ऋषिकेश फेमिली ट्रिप के लिए अच्छा स्थान है?

हां बिल्कुल, ऋषिकेश में आप फेमिली के साथ योग आश्रम, मंदीर, धार्मिक स्थल और प्राकुतिक सुंदरता को देखने के लिए अपने परिवार के साथ आ सकते है. ये जगह हर उम्र के व्यक्ति के लिए उपयुक्त है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment